Sunday, 30 September 2018

22 अगस्त 2004, जब मेरे खिलाफ लोगों में भरी सारी घृणा प्यार और स्नेह में बदल गईः इब्राहिमोविच

साल 2004, अगस्त का महीना था और कुछ सीजन पहले रेकॉर्ड ट्रांसफर पर स्वीडिश क्लब माल्मो से नीदरलैंड्स के क्लब अयैक्स आया यंग स्ट्राइकर ज़्लाटन इब्राहिमोविच अब फैंस को पसंद नहीं था। दरअसल उस वक्त तक इटैलियन क्लब युवेंटस और अयैक्स इस स्ट्राइकर के पॉसिबल ट्रांसफर पर चर्चा कर रहे थे।

इसके साथ ही कुछ दिनों पहले हुए स्वीडन और नीदरलैंड्स के बीच हुए इंटरनैशनल मैच में इब्रा के टैकल से अयैक्स के उस दौर के यंग कैप्टन रफैल वान डर वार्ट को गंभीर चोट आई थी। उस दौर में वार्ट के दीवाने और इब्रा से पहले से नाखुश फैंस के गुस्से को इस टैकल ने मानों हवा दे दी।

Swedish striker Zlatan Ibrahimovic (Ajax

माहौल गर्म था और 22 अगस्त 2004 को अयैक्स के सामने थी NAC ब्रेडा की टीम। PSV से पॉइंट टेबल में पीछे चल रहे अयैक्स के लिए यह मैच जीतना जरूरी था। ऐसे हालात में मैनेजर रोनाल्ड कोमैन ने इब्रा को स्ट्राइकर उतारा।

मैदान पर उतर रहे इब्रा को उसी के फैंस गालियां दे रहे थे। माहौल इतना खराब था कि बकौल ज्लाटन, 'जब मैं ब्रेडा के खिलाफ पिच पर उतरा तो अयैक्स के फैंस ने मेरा मजाक उड़ाना और गालियां देनी शुरू कर दी क्योंकि वे वान डर वार्ट को सपोर्ट करते थे। वह चोटिल था और खेल नहीं सकता था। मैं खेला, दो गोल और चार असिस्ट किए। यह मेरा तरीका था उन्हें शांत करने का।'

AFC Ajax's forward Swedish Zlatan Ibrahi

(तस्वीरः अयैक्स के उस दौर के कैप्टन रफैल वान डर वार्ट (बीच में) के साथ ज़्लाटन)

दरअसल मैच के 11वें मिनट में यूरी कॉर्नेलिसे के गोल से ब्रेडा ने लीड ले ली थी। यहां से मैच अयैक्स वर्सेज ब्रेडा की जगह ज़्लाटन इब्राहिमोविच वर्सेज ब्रेडा हो गया। ज़्लाटन ने पहले तो 13वें मिनट में गोल किया फिर 41वें मिनट में विपक्षी प्लेयर माइक जोन्नेवेल्ड को को ओन गोल करने पर विवश किया। पहला हाफ खत्म होने तक अयैक्स 2-1 से आगे थी।

Swedish forward Zlatan Ibrahimovic of Aj

सेकेंड हाफ शुरू हुआ और मैच के 51वें मिनट में जॉनी ने इब्रा के असिस्ट पर गोल कर स्कोर 3-1 किया। फैंस अभी भी इब्रा से नाराज ही थे। मैच के 70वें मिनट में इब्रा पर हुए फाउल ने अयैक्स को फ्रीकिक दिलाई जिस पर उस साल के बेस्ट टैलेंट चुने गए अयैक्स के अकैडमी प्रोडक्ट यंगस्टर मिडफील्डर वेस्ले श्नाइडर ने गोल कर स्कोर 4-1 किया।

अब तक फैंस का ध्यान इब्रा से हटकर ब्रेडा पर जा चुका था। हालांकि अब भी रह रहकर मैदान 'फक यू ज़्लाटन' जैसे नारों से गूंज रहा था। फिर आया मैच का 76वां मिनट जिसने अयैक्स के साथ ही वर्ल्ड फुटबॉल फैंस को भी जिंदगी भर याद रखने वाला लम्हा दे दिया।

Swedish forward Zlatan Ibrahimovic of Aj

गोल से 30 यार्ड दूर जब ज्लाटन को बॉल मिली तो उनका फर्स्ट टच थोड़ा लूज था और उनके जस्ट पीछे विपक्षी डिफेंडर डेविड मेंडेस दा सिल्वा थे। ज्लाटन ने खुद को संभालते हुए पहले तो बॉल पर कब्जा जमाया फिर ब्रेडा के गोलकीपर समेत पूरे डिफेंस को ध्वस्त करते हुए वह गोल दागा जिसने पूरे एम्सटडर्म अरेना को अपनी सीट से उछाल दिया।

इतना ही नहीं, इस गोल ने अयैक्स के मैनेजर रोनाल्ड कोमैन को मानों पागल ही कर दिया। ज़्लाटन के शब्दों में, ' मेरे पीछे एक डिफेंडर था और हम एक-दूसरे को बॉल से दूर करने की कोशिश कर रहे थे। मैंने उससे पीछा छुड़ाया और फिर एक और डिफेंडर को चकमा दिया। यह बस शुरुआत थी। यह इंट्रोडक्शन था।'




On this day in 2004: Zlatan Ibrahimović scored what turned out to be his last Ajax goal and it was a majestic piece of individual brilliance

अपनी ऑटोबायोग्राफी 'I M Zlatan Ibrahimovic' में ज़्लाटन आगे बताते हैं, 'मैं एक फेक शॉट के साथ आगे बढ़ा और बॉक्स के और करीब पहुंचने के साथ ही एक और ट्रिक की। मैं शॉट लेने भर की जगह तलाश रहा था लेकिन एक के बाद एक डिफेंडर्स मेरे ऊपर आते ही जा रहे थे। मेरे इर्द-गिर्द कई खिलाड़ी थे और शायद मुझे बॉल पास कर देनी चाहिए थी लेकिन मुझे पासिंग चांस दिख ही नहीं रहा था।

फिर मैंने ड्रिबल करते हुए आगे बढ़ना जारी रखा और गोली को भी चकमा देते हुए गेंद को अपने बाएं पैर से खाली गोल में धकेल दिया। यह क्लासिक था। मैं ड्रिबल करते हुए एक पूरी टीम को पार कर गया था, और लगा जैसे स्टेडियम में धमाका हो गया हो। सब पागल हो गए। यहां तक कि कोमैन पागलों की तरह उछलने लगे।

वे यह भी भूल गए कि मैं उन्हें छोड़ने के लिए किस कदर बेकरार था। ऐसा लगा जैसे मेरे खिलाफ लोगों में भरी सारी घृणा प्यार और स्नेह में बदल गई हो।'

Fussball: CL 04/05, Ajax Amsterdam-Juventus Turin

इस गोल के 9 दिन बाद ज्लाटन ने युवेंटस जॉइन कर लिया लेकिन यह गोल अयैक्स और फुटबॉल दोनों के इतिहास में अमर हो गया।

No comments:

Post a Comment