Showing posts with label AC Milan. Show all posts
Showing posts with label AC Milan. Show all posts

Thursday, 21 March 2019

हैप्पी बर्थडे- लोथार मथायस, रोनाल्ड कुमन, रोनाल्डीनियो, जॉर्डी अल्बा एंड एंटोइन ग्रीज़मन

आज होली है। रंगों का त्यौहार। आज के दिन सब मौज करते हैं। आज पांच बड़े फुटबॉलर्स का बड्डे भी है। पांच में से तीन लेजेंड बन चुके हैं और बाकी दोनों भी रिटायर होते-होते लेजेंड बन जाएंगे।
तो चलिए शुरू करते हैं...

1:- लोथार मथायस- वेस्ट जर्मनी के कैप्टन के रूप में 1990 का वर्ल्ड कप जीत चुके मथायस 1991 में फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए। मथायस यह अवॉर्ड जीतने वाले इकलौते जर्मन फुटबॉलर हैं। मथायस को फुटबॉल इतिहास के बेस्ट मिडफील्डर्स में से एक माना जाता है। मथायस के नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच (25 मैच) खेलने का रिकॉर्ड है। मथायस पांच वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले प्लेयर थे। मथायस के बारे में महान डिएगो माराडोना ने अपनी आत्मकथा में लिखा है- ''he is the best rival I've ever had. I guess that's enough to define him"
लोथार मथायस
2:- रोनाल्ड कुमन- डच नेशनल टीम के मौजूदा मैनेजर और पूर्व प्लेयर कुमन को वर्ल्ड फुटबॉल के बेस्ट अटैक माइंडेड सेंट्रल डिफेंडर्स में से एक माना जाता है। अपने दिनों में कुमन अपनी लॉन्ग रेंज पासिंग, पावरफुल शॉट्स और फ्री-किक तथा पेनल्टी पर कमाल करने के लिए फेमस थे। कुमन वर्ल्ड फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल्स करने वाले डिफेंडर हैं। कुमन इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने डच फुटबॉल के बिग थ्री- अयैक्स, PSV और फेयेनूर्ड के लिए खेलने के साथ ही उन्हें मैनेज भी किया है। 90 गोल्स के साथ कुमन बार्सिलोना के लिए सबसे ज्यादा गोल्स करने वाले डिफेंडर हैं और बार्सिलोना के लिए फ्री-किक और पेनल्टी पर कुमन से ज्यादा गोल्स सिर्फ लियोनल मेसी ने किए हैं।
रोनाल्ड कुमन
3:- रोनाल्डो डे असिस मोरीरा जिन्हें दुनिया रोनाल्डीनियो के नाम से जानती है, इनके बारे में कितना भी लिखें कम ही होगा। रोनाल्डीनियो की बॉल के साथ कलाकारी और फिर उनकी चिरंजीवी मुस्कान ने अरबों लोगों को अपना दीवाना बना रखा था। रोनाल्डीनियो ने अपने करियर में गोल्स तो बहुत *ज्यादा नहीं किए लेकिन बॉल के साथ उनकी ट्रिक्स, कलाकारी, विपक्षी प्लेयर्स को चकमा देने की क्षमता, ओवरहेड किक्स, नो लुक पास और एक्यूरेट फ्री-किक एबिलिटीज को देखने का अपना ही मजा है। रोनाल्डीनियो, डिएगो माराडोना के बाद सिर्फ दूसरे ऐसे बार्सिलोना प्लेयर हैं जिन्हें रियल मैड्रिड के घर सैंटियागो बर्नबेयु में फैंस से स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। रोनाल्डो को आठ साल की उम्र में पहली बार रोनाल्डीनियो Ronald+Inho (Inho= छोटा) निकनेम मिला था क्योंकि अक्सर वह टीम में सबसे छोटे होते थे। रोनाल्डीनियो प्लेयर कमाल के थे लेकिन चोट और पार्टी करने की आदत ने इस लेजेंड का करियर बहुत जल्दी खत्म कर दिया।
रोनाल्डीनियो
4:- जॉर्डी अल्बा- बार्सिलोना के लेफ्ट बैक अल्बा की मेसी के साथ की पार्टनरशिप से लोग अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं। अल्बा और मेसी को एक दूसरे की पोजिशनिंग की इतनी अच्छी समझ है कि बिना देखे भी इन्हें पता होता है कि इनका पार्टनर कहां है। अल्बा ने अपना करियर एक लेफ्ट विंगर के रूप में बार्सिलोना से ही शुरू किया था लेकिन क्लब ने जल्दी ही उन्हें निकाल दिया क्योंकि उनकी हाइट बेहद कम थी। बाद में कई क्लबों से होते हुए वह वापस बार्सिलोना आए और उसके बाद से ही क्लब के फर्स्ट चॉइस लेफ्ट-बैक बने हुए हैं। डिफेंसिव तौर पर अल्बा उतने बेहतर नहीं हैं लेकिन उनकी पेस और अटैकिंग माइंडसेट उन्हें आधुनिक फुटबॉल के बेहतरीन फुलबैक्स में से एक बनाता है।
जॉर्डी अल्बा
5:- एंटोइन ग्रीज़मन:- पिछले साल वर्ल्ड कप और यूरोपा लीग जीतने वाले ग्रीज़मन दुनिया के बेहतरीन फॉरवर्ड्स में से एक हैं। ग्रीज़मन ने रियल सोसिदाद के साथ अपने वक्त में विंग पर ही खेला था लेकिन एटलेटिको मैड्रिड आने के बाद से उन्होंने खुद को एक कंपलीट फॉरवर्ड के रूप में स्थापित किया है।
एंटोइन ग्रीज़मन
लेफ्ट फुटेड ग्रीज़मन अटैक में किसी भी पोजिशन पर खेलने का दम रखते हैं। ग्रीज़मन एक बेहतरीन टीम प्लेयर हैं और टीम के लिए खेलने पर भरोसा रखते हैं।


Sunday, 7 October 2018

15-11-12 और फ्रेंड्स अरेना = इन्क्रेडिबल! इन्क्रेडिबल ज़्लाटान इब्राहिमोविच

7 दिसंबर 2009 को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में पुराने फुटबॉल स्टेडियम की जगह एक नए स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ। 300 मिलियन यूरो यानि कि लगभग 23 अरब 18 करोड़ 61 लाख रूपये की कीमत में बनकर तैयार हुए इस स्टेडियम का उद्घाटन 25 अक्टूबर 2012 को हुआ।

वैसे तो यह स्टेडियम मल्टीपरपज था लेकिन मुख्यतः इसे स्वीडिश नेशनल फुटबॉल टीम के नए घर के रूप बनाया गया था। इस स्टेडियम का पहला फुटबॉल मैच 15 नवंबर 2012 को खेला जाना तय किया गया। इस इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में स्वीडिश नेशनल टीम को इंग्लैंड से खेलना था।

FBL-WC2014-EUR-SWE-ENG-FRIEDNLY-PRESS CONFERENCE

स्वीडिश नेशनल टीम के कैप्टन ज़्लाटान इब्राहिमोविच तब फ्रेंच टीम पेरिस सेंट जर्मेन से खेलते थे। 31 साल के इब्राहिमोविच हाल ही में इटैलियन टीम AC मिलान में बेहतरीन सीजन बिताकर पेरिस आए थे। नए बने स्टेडियम में स्वीडिश टीम का पहला मैच था और सभी की फेवरेट इंग्लैंड ही थी।

हाल ही में हुए यूरो कप में भी इंग्लैंड ने स्वीडन को 3-2 से हराया था और लोगों को टीम से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी। मैच के लिए अरेना की पिच पर यूज होने वाली घास नीदरलैंड्स और जर्मनी बॉर्डर पर उगाई गई थी। इस घास को 24 लॉरीज पर लादकर लाया गया था और मैच के बाद इसे वापस भेजा जाना था।

इस मैच से इंग्लिश टीम के लगभग 6 प्लेयर्स को डेब्यू करना था। रहीम स्टर्लिंग, स्टीवन कॉलकर और लिओन ओस्मन का डेब्यू पक्का था जबकि मैनेजर रॉय हडसन ने कार्ल जेनकिंसन, रयान शॉक्रॉस और विल्फ्रेड ज़हा को भी उतारने के संकेत दिए थे।

FBL-WC2014-SWE-ENG-FRIENDLY

इंग्लैंड के कैप्टन स्टीवन जेरार्ड इस मैच से अपने इंटरनेशनल मैचों की सेंचुरी पूरी कर रहे थे। मैच से पहले इंग्लिश मीडिया ने रिपोर्ट किया था कि इस मैच में सबकी निगाहें जेरार्ड, स्टर्लिंग, ओस्मन और ज़हा पर होंगी। मैच के लिए इंग्लिश फैंस काफी संख्या में फ्रेंड्स अरेना पहुंचे थे।

हडसन ने अपना वादा निभाया और इन छहों प्लेयर्स को इंटरनेशनल डेब्यू कराया जिसे ये हमेशा याद रखेंगे लेकिन एक चेतावनी के साथ- दोबारा ज़्लाटान का सामना नहीं करना है।

मैच शुरू हुआ और मैच के 20वें मिनट में ज़्लाटान ने स्कोर कर अपनी टीम को 1-0 की लीड दिला दी। शुरू से ही पजेशन डॉमिनेंट कर रहे इंग्लैंड के लिए मैदान के दाहिनी तरफ जॉनसन ने स्टर्लिंग को पास दिया जिसपर स्वीडिश डिफेंडर ने स्लाइड टैकल लगाकर बॉल छीन ली।

FBL-FRA-LIGUE1-PSG-SAINT-ETIENNE

यहां से निकली बॉल पहुंची रनेगी के पास जो उसे लेकर आगे बढ़े और तेजी से आगे निकले लेफ्ट बैक मार्टिन ओल्सन को थमा दी जिनका पास तेजी से दौड़कर बॉक्स में पहुंचे ज़्लाटान के पास गया और उनका पहला अटेम्प्ट तो कॉलकर ने ब्लॉक कर लिया लेकिन इब्रा ने तुरंत ही बॉल पर दोबारा हमला कर फ्रेंड्स अरेना में पहले गोलस्कोरर के रूप में अपना दर्ज करा लिया।

पहला गोल खाने के बाद इंग्लैंड ने जबरदस्त पलटवार किया और पहले मैच के 35वें मिनट में डैनी वेलबेक ने टीम को बराबरी दिलाई और फिर डेब्यूटेंट स्टीवन कॉलकर ने 38वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। पहला हाफ खत्म होने के बाद इंग्लिश टीम 2-1 से आगे थी।

इंग्लैंड ने 1965 के बाद से स्वीडन को उनके घर में नहीं हराया था और पहले हाफ में 2-1 की लीड मिलने के बाद इंग्लिश फैंस का जोश सातवें आसमान पर था। उन्हें लगा कि वे आज एक नया इतिहास बनने के साक्षी बनेंगे। इस जोश में उन्होंने गलती कर दी। बहुत बड़ी गलती।

FBL-WC2014-SWE-ENG-FRIENDLY

उन्होंने 'ख़ुदा' को ललकार दिया। उन्होंने 'ख़ुदा' का मजाक बनाने की गुस्ताखी की और फिर 'ख़ुदा' ने उन्हें जो सजा दी उसे देखकर आज भी लोगों की आंखे चौंधिया जाती हैं। सेकेंड हाफ के लिए जब स्वीडिश टीम मैदान पर उतरी उस पल से लेकर मैच के 76वें मिनट यानि कुल 31 मिनट तक लगातार इंग्लिश फैंस ने स्वीडिश कैप्टन और स्वयंभू ख़ुदा ज़्लाटान का जमकर मज़ाक बनाया।

वे नारे लगातार रहे थे, 'You are Just a SH*T Andy Caroll' हर बीतते पल के साथ उनके नारों का शोर बढ़ते हुए फ्रेंड्स अरेना से निकलकर स्टॉकहोम सिटी सेंटर तक के इलाके को अपनी जद में ले चुका था। अपने शॉर्ट टेम्पर नेचर के लिए कुख्यात इब्राहिमोविच उनके नारों के जवाब में एक शब्द भी नहीं बोला। एकदम खामोश! जैसे तूफान आने से पहले चारों तरफ खामोशी फैल जाती है।

FBL-WC2014-SWE-ENG-FRIENDLY

मैच के 77वें मिनट में इब्राहिमोविच ने इंग्लिश फैंस के नारों को अपना पहला बूट दिखाया। लगभग 30-40 यार्ड से आई बॉल को पहले ज़्लाटान ने अपनी छाती पर रोका और फिर नीचे गिरती हुई बॉल पर करारा शॉट लगा स्कोर 2-2 कर दिया। इस गोल के लिए इब्रा की तेजी ने कुछ सेकेंड पहले मैदान पर आए डेब्यूटेंट रयान शॉक्रॉस को इंटरनेशनल फुटबॉल का पहला सबक दे दिया।

इस गोल के बाद थोड़े शांत हुए इंग्लिश फैंस को मैच के 84वें मिनट में एक और सदमा लगा जब ज़्लाटान ने बॉक्स से कुछ दूरी पर मिली फ्री किक को स्वीडिश फैंस के शोर के बीच गोल में पहुंचा दिया। ज़्लाटान की यह फ्री-किक काफी नीचे थी लेकिन इस शॉट में इब्रा ने इतनी पॉवर भर दी थी कि इंग्लिश गोलकीपर जो हार्ट पूरी कोशिश करने के बाद भी इसे नहीं रोक पाए।

FBL-WC2014-SWE-ENG-FRIENDLY

अब स्वीडन मैच में 3-2 से आगे था और इंग्लिश फैंस एकदम शांत। मैच के रेगुलर 90 मिनट का खेल खत्म होने तक स्वीडिश टीम अपनी लीड बचाए रखने में कामयाब रही। मैच के 91वें यानि कि इंजरी टाइम के पहले मिनट में ज़्लाटान ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि पूरी दुनिया दंग रह गई।

अपनी डी के पास से स्वीडिश डिफेंडर द्वारा क्लियर की गई बॉल इंग्लिश गोल की तरफ गई और इसे क्लियर करने के लिए इंग्लिश गोलकीपर जो हार्ट अपने बॉक्स से बाहर निकल आए। हार्ट ने बाहर निकलकर बॉल को अपने सर से क्लियर किया। इस बॉल पर तेजी से झपटे इब्राहिमोविच उन्हें हैडर लगाते देखकर तेजी से पलटे।

Ibra

भागकर मैदान के एक कोने में पहुंचे इब्राहिमोविच की पीठ गोल की तरफ थी, इब्राहिमोविच उल्टा उछले, बाइसिकल किक अटेम्प्ट की, जमीन से कुछ फीट ऊपर इब्राहिमोविच के पैर से टकराकर बॉल गोल की तरफ बढ़ी, जो हार्ट- जिन्होंने तुरंत ही बॉल क्लियर की थी वह और बॉक्स के अंदर खड़े दो इंग्लिश डिफेंडर्स में से एक गोल की तरफ वापस भागे लेकिन बॉल उन्हें पार करती हुई गोल में समा गई।






         
in 2012, Zlatan Ibrahimovic scored 4 goals against England including THAT overhead kick.

फिजिक्स के नियमों को धता बताकर लगाई गई यह किक सीधे जाकर गोल में गिरी थी और इसके बाद पूर्व इंग्लिश इंटरनेशनल और उस वक्त इस मैच की कॉमेंट्री कर रहे स्टैन कॉलिमोर की पहली प्रतिक्रिया कुछ इस तरह थी

देखें डब वीडियोः


ज़्लाटान ने इस मैच में चार गोल किए। इंग्लैंड के खिलाफ 1988 के बाद पहली बार किसी प्लेयर ने हैटट्रिक स्कोर की। इससे पहले यह कारनामा मार्को वान बस्टेन ने किया था।

Sunday, 30 September 2018

22 अगस्त 2004, जब मेरे खिलाफ लोगों में भरी सारी घृणा प्यार और स्नेह में बदल गईः इब्राहिमोविच

साल 2004, अगस्त का महीना था और कुछ सीजन पहले रेकॉर्ड ट्रांसफर पर स्वीडिश क्लब माल्मो से नीदरलैंड्स के क्लब अयैक्स आया यंग स्ट्राइकर ज़्लाटन इब्राहिमोविच अब फैंस को पसंद नहीं था। दरअसल उस वक्त तक इटैलियन क्लब युवेंटस और अयैक्स इस स्ट्राइकर के पॉसिबल ट्रांसफर पर चर्चा कर रहे थे।

इसके साथ ही कुछ दिनों पहले हुए स्वीडन और नीदरलैंड्स के बीच हुए इंटरनैशनल मैच में इब्रा के टैकल से अयैक्स के उस दौर के यंग कैप्टन रफैल वान डर वार्ट को गंभीर चोट आई थी। उस दौर में वार्ट के दीवाने और इब्रा से पहले से नाखुश फैंस के गुस्से को इस टैकल ने मानों हवा दे दी।

Swedish striker Zlatan Ibrahimovic (Ajax

माहौल गर्म था और 22 अगस्त 2004 को अयैक्स के सामने थी NAC ब्रेडा की टीम। PSV से पॉइंट टेबल में पीछे चल रहे अयैक्स के लिए यह मैच जीतना जरूरी था। ऐसे हालात में मैनेजर रोनाल्ड कोमैन ने इब्रा को स्ट्राइकर उतारा।

मैदान पर उतर रहे इब्रा को उसी के फैंस गालियां दे रहे थे। माहौल इतना खराब था कि बकौल ज्लाटन, 'जब मैं ब्रेडा के खिलाफ पिच पर उतरा तो अयैक्स के फैंस ने मेरा मजाक उड़ाना और गालियां देनी शुरू कर दी क्योंकि वे वान डर वार्ट को सपोर्ट करते थे। वह चोटिल था और खेल नहीं सकता था। मैं खेला, दो गोल और चार असिस्ट किए। यह मेरा तरीका था उन्हें शांत करने का।'

AFC Ajax's forward Swedish Zlatan Ibrahi

(तस्वीरः अयैक्स के उस दौर के कैप्टन रफैल वान डर वार्ट (बीच में) के साथ ज़्लाटन)

दरअसल मैच के 11वें मिनट में यूरी कॉर्नेलिसे के गोल से ब्रेडा ने लीड ले ली थी। यहां से मैच अयैक्स वर्सेज ब्रेडा की जगह ज़्लाटन इब्राहिमोविच वर्सेज ब्रेडा हो गया। ज़्लाटन ने पहले तो 13वें मिनट में गोल किया फिर 41वें मिनट में विपक्षी प्लेयर माइक जोन्नेवेल्ड को को ओन गोल करने पर विवश किया। पहला हाफ खत्म होने तक अयैक्स 2-1 से आगे थी।

Swedish forward Zlatan Ibrahimovic of Aj

सेकेंड हाफ शुरू हुआ और मैच के 51वें मिनट में जॉनी ने इब्रा के असिस्ट पर गोल कर स्कोर 3-1 किया। फैंस अभी भी इब्रा से नाराज ही थे। मैच के 70वें मिनट में इब्रा पर हुए फाउल ने अयैक्स को फ्रीकिक दिलाई जिस पर उस साल के बेस्ट टैलेंट चुने गए अयैक्स के अकैडमी प्रोडक्ट यंगस्टर मिडफील्डर वेस्ले श्नाइडर ने गोल कर स्कोर 4-1 किया।

अब तक फैंस का ध्यान इब्रा से हटकर ब्रेडा पर जा चुका था। हालांकि अब भी रह रहकर मैदान 'फक यू ज़्लाटन' जैसे नारों से गूंज रहा था। फिर आया मैच का 76वां मिनट जिसने अयैक्स के साथ ही वर्ल्ड फुटबॉल फैंस को भी जिंदगी भर याद रखने वाला लम्हा दे दिया।

Swedish forward Zlatan Ibrahimovic of Aj

गोल से 30 यार्ड दूर जब ज्लाटन को बॉल मिली तो उनका फर्स्ट टच थोड़ा लूज था और उनके जस्ट पीछे विपक्षी डिफेंडर डेविड मेंडेस दा सिल्वा थे। ज्लाटन ने खुद को संभालते हुए पहले तो बॉल पर कब्जा जमाया फिर ब्रेडा के गोलकीपर समेत पूरे डिफेंस को ध्वस्त करते हुए वह गोल दागा जिसने पूरे एम्सटडर्म अरेना को अपनी सीट से उछाल दिया।

इतना ही नहीं, इस गोल ने अयैक्स के मैनेजर रोनाल्ड कोमैन को मानों पागल ही कर दिया। ज़्लाटन के शब्दों में, ' मेरे पीछे एक डिफेंडर था और हम एक-दूसरे को बॉल से दूर करने की कोशिश कर रहे थे। मैंने उससे पीछा छुड़ाया और फिर एक और डिफेंडर को चकमा दिया। यह बस शुरुआत थी। यह इंट्रोडक्शन था।'




On this day in 2004: Zlatan Ibrahimović scored what turned out to be his last Ajax goal and it was a majestic piece of individual brilliance

अपनी ऑटोबायोग्राफी 'I M Zlatan Ibrahimovic' में ज़्लाटन आगे बताते हैं, 'मैं एक फेक शॉट के साथ आगे बढ़ा और बॉक्स के और करीब पहुंचने के साथ ही एक और ट्रिक की। मैं शॉट लेने भर की जगह तलाश रहा था लेकिन एक के बाद एक डिफेंडर्स मेरे ऊपर आते ही जा रहे थे। मेरे इर्द-गिर्द कई खिलाड़ी थे और शायद मुझे बॉल पास कर देनी चाहिए थी लेकिन मुझे पासिंग चांस दिख ही नहीं रहा था।

फिर मैंने ड्रिबल करते हुए आगे बढ़ना जारी रखा और गोली को भी चकमा देते हुए गेंद को अपने बाएं पैर से खाली गोल में धकेल दिया। यह क्लासिक था। मैं ड्रिबल करते हुए एक पूरी टीम को पार कर गया था, और लगा जैसे स्टेडियम में धमाका हो गया हो। सब पागल हो गए। यहां तक कि कोमैन पागलों की तरह उछलने लगे।

वे यह भी भूल गए कि मैं उन्हें छोड़ने के लिए किस कदर बेकरार था। ऐसा लगा जैसे मेरे खिलाफ लोगों में भरी सारी घृणा प्यार और स्नेह में बदल गई हो।'

Fussball: CL 04/05, Ajax Amsterdam-Juventus Turin

इस गोल के 9 दिन बाद ज्लाटन ने युवेंटस जॉइन कर लिया लेकिन यह गोल अयैक्स और फुटबॉल दोनों के इतिहास में अमर हो गया।